शिमला। मशोबरा स्थित यूको आरसेटी के प्रशिक्षण केंद्र में वीरवार को जूनियर प्रैक्टिशनर कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं को मेकअप करना सिखाया गया। इस दौरान महिलाओं को मेकअप से संबंधित सामग्री केंद्र में ही उपलब्ध करवाई गई। महिलाओं को फेस प्रिपरेशन, फाउंडेशन, आई मेकअप और लिप मेकअप का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक रूपा सूद ने प्रशिक्षुओं को मेकअप की प्रक्रिया के बारे में बताया। इसके बाद महिलाओं ने मेकअप की प्रक्रिया को स्वयं करके देखा और प्रशिक्षक ने महिलाओं की मदद की और उनकी गलतियों को सुधारने में मदद की। संवाद