फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कर डाला बड़ा एलान

Sat, 06 Jan 2018 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अपने समर्थकों का एक राजनीतिक मंच बनाने का एलान किया है। मनकोटिया ने शुक्रवार को शाहपुर में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर साफ कर दिया कि वह अपना राजनीतिक सफर जारी रखेंगे।

विज्ञापन


मनकोटिया ने कहा कि वह कांगड़ा जिला में अपने समर्थकों को संगठित कर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए नया मंच गठित करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अपने सारे विकल्प खुले रखे हैं।

कांग्रेस या भाजपा जो भी दल उन्हें टिकट का प्रस्ताव देगा वह उस पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही तीसरे दल के टिकट पर चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला है। मनकोटिया ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की कार्यकरिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


मनकोटिया ने बैठक में समर्थकों संग विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन भी किया। उन्होंने साफ किया है कि वे आने वाले समय में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, निचले हिमाचल के साथ भेदभाव को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन

वीरभद्र ने खत्म की कांग्रेस

मनकोटिया ने कहा कि वह शाहपुर में सक्रिय व मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा करेंगे तथा किसी के साथ भेदभाव की नीति नहीं अपनाने देंगे। मेजर मनकोटिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा व चंबा में कांग्रेस को खत्म कर दिया है।

कांग्रेस इन चुनावों में दोनों जिला की 20 विधानसभा सीटों में मात्र 4 ही जीत पाई। मनकोटिया ने कहा कि उन्हें जब भी कांग्रेस से बाहर किया गया है पार्टी को करारी हार मिली है।

बैठक में जिला परिषद के उपाध्यक्ष गगन सिंह, सुरेश ठाकुर, पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष कर्ण परमार, परस राम अत्री, भलेड के प्रधान पवन ठाकुर, कपूर सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजकुमारी, नेरटी के प्रधान संजीव बलोरिया, संतोष, वीर सिंह, अभिषेक

ठाकुर, आशीष पटियाल, लाल सिंह राणा, कनोल के उपप्रधान संतोष, पंचायत समिति सदस्य बिल्लू राम, हरनाम सिंह, योगेश गोगू, ठारू के उपप्रधान रशपाल पठानिया,पंडित चुडू राम, उज्जवल, हेम चंद, कैप्टन अमर सिंह, सुभाष चौधरी, प्रवीण चौधरी, विक्की सिंह, केहर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें