फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नेरवा के मेजर तुषार नगरैईक को आतंकी शिविर नष्ट करने पर सेना मेडल

Thu, 29 Jan 2026 10:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा(रामपुर बुशहर)।

सार

नेरवा से संबंध रखने वाले मेजर तुषार नगरैईक ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर वीरता और शौर्य का परिचय दिया है। 
विज्ञापन
मेजर तुषार नगरैईक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के नेरवा से संबंध रखने वाले मेजर तुषार नगरैईक ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर वीरता और शौर्य का परिचय दिया है। उनकी इस वीरता के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर उन्हें सेना मेडल (वीरता) प्रदान करने की स्वीकृति दी है। यह सम्मान उन्हें भारतीय सेना के सेवा प्रमुख की ओर से एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


मेजर तुषार नगरैईक वर्तमान में भारतीय सेना की 47 आर्ड रेजिमेंट में तैनात हैं और असम राइफल्स में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मेजर तुषार नगरैईक ने असम राइफल्स के अधिकारियों और जवानों का नेतृत्त्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार स्थित आतंकी शिविरों को नष्ट किया। इस साहसिक कार्रवाई के लिए उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का परिचय दिया, जो भारतीय सेना की वीरता परंपरा को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें