फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिवालय में सूची को दिया जा रहा अंतिम रूप

Wed, 14 Dec 2022 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सरकार पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी में है। इसको लेकर सचिवालय में अफसरों के तबादला सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलों के पुलिस अधीक्षकों के अलावा मुख्यालय में भी पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया जाना है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी में है। इसको लेकर सचिवालय में अफसरों के तबादला सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलों के पुलिस अधीक्षकों के अलावा मुख्यालय में भी पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया जाना है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को राजस्थान जा रहे हैं। वह वहां पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पुलिस अधिकारियों के तबादले होंगे।

विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री ने अभी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह अपना कार्य बखूबी करते रहें। अफसरों के अभी तबादले नहीं किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में नई सरकार बनने के बाद प्रशासनिक फेरबदल किया जाता है। जिलों में पसंदीदा अफसरों की तैनाती की जाती है। पुलिस मुख्यालय और विजिलेंस, सीआईडी में भी विश्वसनीय अफसरों की तैनाती की जाती है। मुख्यमंत्री की सलाह लेने के बाद अधिकारियों के तबादला आदेश जारी होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें