फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जहां से हटाया अतिक्रमण, वहां फिर तहबाजारियों का कब्जा

विज्ञापन
अतिक्रमण हटा खाली हुई सड़क पर स्ट्रीट वेंडर और खड़े किए गए लोगों के वाहन गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू बाजार में बड़ी समस्या, अब सड़क किनारे खड़े किए जा रहे वाहन भी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू बाजार में सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने के बावजूद सड़क चौड़ीकरण का काम अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाया है। न्यायालय के आदेशों के बाद बाजार में कई जगह से दुकानों के छज्जों को हटाया गया था। साथ ही बाजार की सड़क से दुकानदारों के किए अतिक्रमण हटाए थे। इसके बाद सड़क को चौड़ा करने की उम्मीद जगी थी, लेकिन जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया, वहां अब फिर से तहबाजारियों ने कब्जा जमा लिया है। इसके अलावा बाजार में कई स्थानों पर गाड़ियों को सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि केवल अतिक्रमण हटाना पर्याप्त नहीं है। इसके बाद खाली करवाई गई जगह का उचित प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और सड़क चौड़ीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाना जरूरी है। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं बनाई गई, तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का अपेक्षित लाभ लोगों को नहीं मिल पाएगा। व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान सुमेश चौहान ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद सड़क को चौड़ा करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर स्ट्रीट वेंडरों के बैठने और वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से समस्या बनी हुई है। प्रशासन को खाली करवाई गई जगह का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


बाजार की सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन आती है। नगर परिषद इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ शीघ्र पत्राचार करेगी, ताकि सड़क से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। - जितेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष, नगर परिषद

अतिक्रमण हटा खाली हुई सड़क पर स्ट्रीट वेंडर और खड़े किए गए लोगों के वाहन गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें