शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने वीरवार को अंतर सदन वाॅलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसका शुभारंभ अधिष्ठाता योजना एवं शिक्षक मामले के प्रो. जोगिंद्र धीमान ने किया। समापन समारोह में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा ने शिरकत की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद सदन और कबड्डी में मिल्खा सिंह सदन विजेता रहा। मीराबाई चानू सदन की टीमें उपविजेता बनीं। आयोजन में शारीरिक शिक्षा के विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय शर्मा, शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के निदेशक डाॅ. हरी सिंह ठाकुर, डाॅ. मनोहर, डाॅ. शमशेर राठौर, डाॅ. गौरव, डाॅ. अनिल, डाॅ. अमिता, रमन शर्मा, मदन और कांति लाल ने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। संवाद