शिमला। मैत्री संस्था ने मंगलवार को टाउनहॉल में महिला सफाई कर्मचारियों को सेनेटरी पैड वितरित किए। संस्था निगम और सैहब सोसायटी की सभी 275 महिला कर्मचारियों को इसका वितरण करेगी। इस मौके पर नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, आयुक्त भूपेंद्र अत्री समेत अन्य अधिकारी और पार्षद भी मौजूद रहे। संस्था की ओर से महिला कर्मचारियों को स्वच्छ रहने, काम के दौरान सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल करने को लेकर भी जागरूक किया गया। संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल ने कहा कि नगर निगम की महिला कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम भी सफाई कर्मचारियों के लिए कई योजनाएं बना रहा है। कर्मचारियों का दस लाख रुपये तक का बीमा भी करवाया जा रहा है। ब्यूरो