फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मैत्री संस्था ने कैंसर रोगी को दी वित्तीय मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मैत्री संस्था ने आईजीएमसी शिमला में वीरवार को कैंसर पीड़ित आयुष को 2000 रुपये की वित्तीय सहायता दी। इसके साथ ही संस्था ने आईजीएमसी के कैंसर वार्ड में 70 तकिए भेंट किए और अस्पताल के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रीन सीन शिमला के तहत पौधारोपण किया। ऑकलैंड के पास स्थित विद्या मंदिर नीट एंड जेईई मेन कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्या मंदिर की प्रबंध निदेशक नीना गुप्ता, मैत्री संस्था की अध्यक्षा ममता गोयल, उपाध्यक्ष शशि सूद, संयुक्त सचिव राजेश जोशी, कोषाध्यक्ष सुधा सूद, मीडिया प्रभारी उमा कुमरा, सलाहकार कमला भोल, कार्यकारी सदस्य डॉ. किमी सूद, पूनम अरोड़ा, रजनी शर्मा, कांता डोगरा आयोजन डॉ. मंजू कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें