शिमला। बारिश के कारण शहर के मैहली-शकराल रोड पर बारिश के दौरान वीरवार को सड़क किनारों पर पानी जमा हो गया। इससे सड़क तालाब में बदल गई। इस वजह से लोगों को चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहनों के गुजरने से गंदा पानी राहगीरों के ऊपर गिर रहा है। स्थानीय निवासी रमेश ने बताया कि इस सड़क से रोज स्कूली बच्चे, बुजुर्ग सभी आवाजाही करते हैं। जलभराव के कारण फिसलन का खतरा भी बना रहता है। संवाद