शिमला। गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के छठे दिन वीरवार को हनुमान के पराक्रम और विभीषण की शरणागति का भावपूर्ण का वर्णन किया गया। इस दौरान कथावाचक आचार्य श्यामानंद महाराज ने बताया कि हनुमान का जीवन निष्काम सेवा, अटूट श्रद्धा, पूर्ण समर्पण और अदम्य साहस का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सच्चा भक्त अपने आराध्य के लिए किसी भी कठिनाई से विचलित नहीं होता। माता सीता को प्रभु श्रीराम की मुद्रिका सौंपकर भगवान हनुमान ने उन्हें धैर्य और विश्वास का संदेश दिया और रावण की सभा में निर्भय होकर धर्म का उपदेश दिया। सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि कथा 11 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक राधा-कृष्ण मंदिर, गंज बाजार में आयोजित की जाएगी। संवाद