फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 300 करोड़ से चार रिसॉर्ट बनाएगा महिंद्रा समूह, एमओयू साइन

Fri, 28 Jun 2019 08:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नामी औद्योगिक घराना महिंद्रा ग्रुप हिमाचल में तीन सौ करोड़ रुपये का निवेश कर चार रिसॉर्ट बनाएगा। मुंबई में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की मुलाकात के बाद महिंद्रा होलीडेज और रिसॉर्ट्स के अध्यक्ष अरुण नंदा की उपस्थिति में इसके लिए एमओयू साइन किया गया। इसके तहत महिंद्रा ग्रुप कंडाघाट, जंजैहली, कोलडैम और धर्मशाला में रिसॉर्ट बनाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी से भी मुलाकात की। अंबानी ने भी प्रदेश में निवेश को लेकर इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने कई औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों और प्रमुखों से बिजनेस टू गवर्नमेंट (बी2जी) बैठक भी की। उन्होंने आरपीजी इंटरप्राइज के अध्यक्ष हर्ष गोयंका से मुलाकात कर जिला सोलन के वाकनाघाट के आईटी पार्क में निवेश पर चर्चा की।

रबर और चाय की खेती को लेकर निवेश की संभावनाएं तलाश रही आरपीजी इंटरप्राइज

- फोटो : सोशल मीडिया
गोयंका ने कहा कि उनकी कंपनी प्रदेश में रबर और चाय की खेती को लेकर निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। सीएम ने डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने बद्दी में लॉजिस्टिक सेक्टर और ड्राई पोर्ट में निवेश में रुचि दिखाई। 

चीफ  काउंसिल इंडिया और एएमईए, मोनडेलिजी इंडिया के श्री पटेल, सीओओ यूनाइटेड फास्फोरस लिमिटेड के सागर कौशिक से फूड एंड इंस लिमिटेड के अध्यक्ष भूपेंद्र दलाल, एसीसी लिमिटेड के सीईओ व एमडी नीरज अखौरी से जिला चंबा में विस्तार योजनाओं पर चर्चा की।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने रिलायंस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक निखिल मीसवानी से मुलाकात कर रिटेल, कृषि विपणन और हॉस्पिटेलिटी आदि पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुंबई में रोड शो भी निकाला, जिसमें निवेशकों को हिमाचल निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बताया गया। 
विज्ञापन

सरकार इज ऑफ  डूइंग बिजनेस में सुधार के लिए उठा रही कदम: जयराम

- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को रोड शो के दौरान उद्यमियों, औद्योगिक घरानों और उद्योग जगत के टाइकून को विश्वास दिलाया कि सरकार इज आफ डुइंग बिजनेस में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने प्रतिभागियों को हिमाचल के विकास की कहानी का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।

सीएम ने कहा कि सरकार नवंबर में पहली बार धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट करवा रही है जो प्रदेश भर में एक समान विकास को बढ़ावा देने और इसे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और भारतीय राज्यों में एक अग्रणी राज्य बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें