फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश्वर का वीरभद्र पर निशाना, मेरी छोड़ अपनी पत्नी की चिंता करें सीएम

Mon, 17 Jul 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मेरी चिंता छोड़ी अपनी पत्नी के बारे में चिंता करें। महेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैंने कांग्रेस ज्वाइन की थी, लेकिन मैंने कभी कांग्रेस ज्वाइन नहीं की, बल्कि गुण और दोष के आधार पर कांग्रेस का समर्थन किया था।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि सीएम के दो दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस नेता सिर्फ उन्हें ही कोसते रहे। कहा कि सब्जी मंडी शाट का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण कर दिया, लेकिन उसके बाद से सब्जी मंडी वीरान है।   महेश्वर सिंह कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। कहा कि सब्जी मंडी की सड़क अधूरी और केवल एक यार्ड बना है। अधूरे सब्जी मंडी के उद्घाटन करने की क्या आवश्यकता थी।
विज्ञापन


जिन सड़कों का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया, उनमें तकनीकी मंजूरी एक की भी नहीं है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क को स्वीकृति दिलाने में उनका अहम रोल है। उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर भी निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का होता है, जन-जन का होता है।    लेकिन उनके पिछलग्गू समझते हैं कि सीएम पर केवल उनका ही हक है। किसी का नामकरण करने में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह माहिर हैं। वह सुबह बोलकर शाम को भूल जाते हैं। इस दौरान भाजपा नेता युवराज बोध, खुशहाल सिंह राठौर, राजेंद्र शर्मा, यादवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें