शिमला। राजधानी के कसुम्पटी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महा महोत्सव मनाया जाएगा। समारोह के आयोजक कुलभूषण जैन ने बताया कि इस दिन सुबह 6:00 बजे मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसके माध्यम से भगवान महावीर का अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया जाएगा। इस दिन मंदिर में 11:00 से 12:00 बजे तक जैन समाज द्वारा महामंत्र नवकार का अखंड जाप होगा। इसके साथ ही दिनभर पूनम जैन मंडली द्वारा भगवान महावीर के भजनों का गुणगान किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से शाम तक जैन मोबाइल कसुम्पटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें पारस जैन और चेतन जैन का विशेष योगदान देंगे। मंदिर में भगवान महावीर की आरती शाम को 6:30 बजे होगी। संवाद