मालवाहक गाड़ी भी रहती है आकर्षण का केंद्र
ऐतिहासिक चौगान मैदान के समीप तंबू खाना में महाराजा राजेन्द्र प्रकाश की वेगन गाड़ी भी आकर्षण का केंद्र रहती है। इस गाड़ी का प्रयोग मालवाहक के रूप में किया जाता था। महाराजा राजेन्द्र प्रकाश ने डियू व वेगन दोनों गाड़ियों को 1940 में दिल्ली से खरीदा था। इस गाड़ी का प्रयोग महल में सामान लाने ले जाने के लिए किया जाता था। यह गाड़ी पंजाब, अंबाला से भी सामान लाने के लिए प्रयोग की जाती थी। वर्तमान में यह गाड़ी नाहन के तंबूखाना में रखी गई है। तंबूखाना वह स्थान है, जहां शाही आयोजन को लेकर एक बड़े तंबू के साथ स्टेज, कुर्सियां होती थीं। वर्तमान में इस गाड़ी की हालत बेहद खराब स्थिति में है।