शिमला। रिज मैदान पर यूथ इलाइटमेंट सोसायटी द्वारा रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी स्टेट ऑर्गन एंड टिशु प्लांट आर्गेनाइजेशन के स्टॉल पर आकर अंगदान को लेकर जानकारी प्राप्त की। सोटो की प्रोग्राम असिस्टेंट भारती कश्यप और आईईसी कंसल्टेंट रामेश्वरी ने बताया कि भारत में प्रतिदिन लगभग 6000 लोग अंगों की कमी के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। खराब जीवनशैली और गंभीर बीमारियों के कारण लोगों के अंग खराब हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंगदान के प्रति जागरूकता की कमी के कारण कई योग्य लोग अंगदान करने से कतराते हैं। एक ब्रेन डेड व्यक्ति आठ लोगों की जिंदगी बचा सकता है। शाम पांच बजे तक शिविर में 55 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर डीडीयू अस्पताल से ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. गंगा, उपमहापौर उमा कौशल, लोअर बाजार वार्ड की पार्षद उमंग बांगा, यूथ इंलाइटमेंट सोसाइटी के मुख्य सचिव तिजेंद्र ठाकुर और प्रवक्ता विक्रांत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद