आपदा में घायलों को बचाने की दी जानकारी मॉकड्रिल देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गृह रक्षा विभाग के 62वें स्थापना दिवस को लेकर गृह रक्षा, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों ने मंगलवार को रिज पर कौशल प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों ने बहुमंजिला भवन में आग लगने पर वहां से घायलों को निकालने और खाई में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायलों को निकालने में इस्तेमाल होने वाली तकनीक की जानकारी दी। इस दौरान पुरुष जवानों के साथ ही महिला जवानों ने भी निर्भयता के साथ पूर्वाभ्यास में भाग लिया। केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र सरघीण, चौथी बटालियन नाहन, सातवीं बटालियन कुल्लू, बारहवीं बटालियन ऊना और महिला गृर क्षकों ने लोगों को प्राकृतिक आपदा तथा अग्निकांड जैसी घटनाओं के सामने आने पर किए जाने वाले बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रस्सी के जरिये घायल को स्ट्रेचर पर बांधकर भवन से निकालना और खाई से घायलों को निकालने के बारे में बताया। ??