फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणामः शिमला में कोरे कागज पर स्कूली विद्यार्थियों ने उकेरे देश भक्ति से ओतप्रोत चित्र

Tue, 22 Aug 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत शहर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इसमें देशभक्ति से जुड़े मनमोहक चित्र बनाए।
विज्ञापन
शिमला के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत शहर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इसमें देशभक्ति से जुड़े मनमोहक चित्र बनाए। स्पर्धा का आयोजन शहर के चार स्कूलों में हुआ तथा 193 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल भट्ठाकुफर में 35, सरस्वती विद्यामंदिर विकासनगर में 22, शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी में 108 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छोटा शिमला में 28 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 

विज्ञापन



विद्यार्थियों ने इस दौरान तिरंगे को सलाम करता हुआ सिपाही, चारों धर्मों को एक दृष्टि से देखता भारत, आजाद भारत, मेरा भारत महान और तिरंगा फहराती भारत माता आदि के चित्र बनाए। प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल भट्ठाकुफर के प्रधानाचार्य मंदीप राणा, शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी की सरलाकांत और एसवीएम विकासनगर के प्रधानाचार्य घनश्याम ने अमर उजाला के इस अभियान की सरहाना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं निरंतर होनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन में माश्वी आईआईटी एंड मेडिकल संस्थान शिमला और हिमाचल प्रदेश इंडस्ट्रियल डवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीएसआईडीसी) शिमला, अरिवा आइवीएफ शिमला, शिमला प्रैजिडेंसी स्कूल घणाहट्टी, बीएसएन हाई स्कूल चक्कर, स्वर्ण पब्लिक हाई स्कूल टूटीकंडी, बसंत आई क्लीनिक भट्ठाकुफर, यूरो किड्स प्री स्कूल पंथाघाटी, लॉरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट भराड़ी तथा क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू मुख्य सहयोगी रहे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें