फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की बारिश के बीच शोभायात्रा के साथ मां शूलिनी मेले का आगाज, हाईवे पर जाम

Fri, 21 Jun 2019 06:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मां शूलिनी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों के बीच भव्य शोभायात्रा से मां शूलिनी मेले का आगाज हो गया। शुक्रवार को फूलों की बारिश के बीच मां शूलिनी की पालकी मंदिर से निकली।

विज्ञापन


पूरा शहर उनके दर्शनों के लिए सड़क पर उतर आया। माता के दर्शनों को लोग घंटों तक कतारों में खड़े रहे। शहर में तिल धरने को जगह नहीं बची थी। दोपहर करीब ढाई बजे पुरानी कचहरी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने माता का स्वागत किया।

इसके बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में किसी तरह का विघ्न न पड़े, इसके लिए प्रशासनिक अमला भी पूरे रास्ते झांकी के साथ ही रहा। झांकियों में पूर्व निर्धारित दस गाड़ियों को चलने की स्वीकृति दी गई थी। यह गाड़ियां झांकियों और प्रसाद को लेकर माता के साथ चलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कतारबद्ध होकर मां शूलिनी के दर्शन किए

मां शूलिनी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
माता के दर्शनों को लोगों की भीड़ इतनी थी कि पुरानी कचहरी से बस स्टैंड तक के करीब पांच सौ मीटर के सफर को तय करने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लग गया। यहां माता को विश्राम दिया गया और दूरदराज से आए लोगों ने कतारबद्ध होकर मां शूलिनी के दर्शन किए।

इसके बाद झांकी मालरोड पर पहुंची और पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद गंज बाजार में बने मंदिर में चली गई। मां शूलिनी यहां पुरानी परंपरा के अनुसार आगामी तीन दिन तक रहेंगी और रविवार को शोभायात्रा के साथ वापस अपने स्थान को लौट जाएंगी।

मेले के समापन पर भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि माता की झांकी को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की पूरी टीम निगरानी कर रही है। लोगों को कतारबद्ध होकर दर्शनों का अवसर मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें