फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: भटोलीकलां में एलपीजी सिलिंडर फटा, मकान के दो कमरे ढहे, मलबे में दबने से बच्ची की माैत; दो घायल

Mon, 02 Dec 2024 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)

सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में सोमवार अल सुबह एलपीजी लीकेज से सिलिंडर फट गया। इससे मकान के दो कमरे ढह गए।
विज्ञापन
भटोलीकलां में एलपीजी सिलिंडर फटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भटोलीकलां में एक मकान में गैस का रिसाव से धमाका हो गया। हादसे में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि मकान में रहने वाले दो लोग आग से बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को काठा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के पुराने सीतापुर मोहल्ले चडियारी तलां के पवन पत्नी नीतू, दो बेटियों चाहत, पलक और चचेरे भाई धर्मेंद्र के साथ भटोलीकलां में किराए के मकान में रहते हैं। वे यहां 14 साल से रह रहे हैं। वे झाड़माजरी में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रविवार को पवन कुमार का सिलिंडर खत्म हो गया। इस पर उन्होंने नया सिलिंडर लगाया। रात को सिलिंडर का रेगुलेटर लीक हो गया और कमरे में गैस भर गई। सुबह 5:30 बजे पवन और उसका भाई सब्जी काटने में व्यस्त हो गए। पवन की पत्नी नीतू छोटी बेटी पलक को शौच कराने के लिए कमरे से बाहर बाथरूम में ले गई। इस बीच जैसे ही नीतू ने दरवाजा खोला तो कमरे में भरी गैस में अचानक आग लग गई और जोर से धमाका हुआ। धमाके के साथ कमरे के बीच में बनी दीवार ढह गई।

कमरे में बनी शेल्फ धमाके के साथ पवन की बड़ी बेटी चाहत के ऊपर गिर गई। धमाके के साथ पूरे कमरे में आग लग गई। पवन और धर्मेंद्र बच्ची को निकालते समय झुलस गए, लेकिन बच्ची के मुंह पर सीमेंट की भारी सेल्फ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुन कर लोग वहां इकट्ठे हुए। उन्होंने पवन और धर्मेंद्र को बाहर निकाला। पवन के छाती और धर्मेंद्र की बाजुएं झुलस गई हैं। दोनों को घायल अवस्था में ईएसआईसी अस्पताल काठा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव ही इस हादसे का कारण माना जा रहा है। बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया गया।
एएसपी अशोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक बच्ची के पिता पवन और चाचा धर्मेंद्र की हालत भी खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें