शिमला। अंधड़ और बारिश के दौरान बिजली गुल होने से बुधवार को राजधानी के बाजारों में अंधेरा पसरा रहा। इस दौरान लोअर बाजार, मिडिल बाजार, डीसी कार्यालय, टिबंर हाउस, ढली, पीरन सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। डीसी कार्यालय में बिजली गुल होने से कामकाज भी प्रभावित रहा। लोअर बाजार में भी अंधेरा पसरा होने से कारोबारियों को लैंप लाइट का सहारा लेना पड़ा। इन क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि शहर के अधिकतर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल है। संवाद