पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत गवाली का दो दिवसीय शाढणू मेला इस बार भी 16-17 जुलाई को धुमधाम से मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान कमेटी में फेरबदल कर नए सिरे पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई। जिसमें इंद्र सिंह वर्मा को अध्यक्ष, तेज राम को उपाध्यक्ष, नूरी अली मंच संचालक, केशव राम सचिव, लोकपाल मेहता कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह सलाहकार, और धर्म देव, शेर सिंह।
अच्छर सिंह, ज्ञान चंद, भागी राम, बृज लाल, विजय कुमार, ओम चंद तथा तुषार मेहता को सदस्य नियुक्त किया गया।
मेला कमेटी के प्रधान इंद्र सिंह ने कहा कि दो दिवसीय मेला में क्षेत्र के करीब आधा दर्जन देवी देवताओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। जिसमें हर वर्ष की भांति देव सुत्रधारी ब्रह्मा जलेब की अगुवाई करेंगे।
मेले के दौरान बालीबाल प्रतियोगिता तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने खिलाड़ी टीमों और महिला मंडल की महिलाओं से अपनी अपनी एंट्री समय पर करवाने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि मेले के शुभारंभ और समापन के लिए मुख्य अतिथि के बारे में फैसला आगामी बैठक में लिया जाएगा।