फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत को गढ़वाल से मिला टिकट

Fri, 22 Mar 2019 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल के लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत के लिए प्रचार करने हिमाचल से भी भाजपाई जाएंगे। 11 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होना है। मतदान के बाद तीर्थ सिंह हिमाचल आकर चुनावों की कमान संभालेंगे। तीर्थ सिंह रावत को भाजपा ने गढ़वाल से उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले हिमाचल के नेताओं के नामों की घोषणा हाईकमान करेगा। मुख्यमंत्री सहित कई नेता उत्तराखंड में तीर्थ सिंह रावत के चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर उत्तर प्रदेश के चुनावों का प्रभार है। तीर्थ सिंह रावत खुद चुनाव मैदान में उतर गए हैं।

ऐसे में चुनाव प्रचार के शुरुआती दौर में यह दोनों दिग्गज हिमाचल को समय नहीं दे पाएंगे। तीर्थ सिंह रावत 11 अप्रैल को अपना चुनाव करवाने के बाद ही हिमाचल आ सकेंगे। ऐसे में प्रदेश के भाजपा नेताओं को हिमाचल में माहौल गरमाने के लिए खुद जोर लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें