उनके बयान से देवभूमि हिमाचल शर्मसार हुई है। यह सीधे तौर पर पूरी नारी जाति का अपमान है। ऐसी अमर्यादित टिप्पणी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कुछ प्रदेशों में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब बौखलाहट में भाजपा के नेताओं को लोकसभा में सीटें और सत्ता गवांने का डर सता रहा है। वह अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे। शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सीएम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की इस टिप्पणी पर स्थिति साफ करें।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा ने कहा कि सतपाल सत्ती ने जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। इसके पूरे देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कहा कि वह माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेंगे। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन होंगे। उनके इस बयान को लेकर कानूनी कार्रवाई भी कांग्रेस कर रही है। कहा कि यह सार्वजनिक है कि उन्होंने क्या कहा, क्या टिप्पणी की।
प्रदर्शन में यह भी थे शामिल- प्रदर्शन में प्रदेश युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान, हरीकृष्ण, हिमराल, महिंद्र चौहान, जिला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, महिला अध्यक्ष शहरी तनु चौहान, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भूज्जा, पार्षद इंद्रजीत, आनंद कौशल, दिवाकरदेव शर्मा, अमित नंदा, वेद प्रकाश, सुरेंद्र चौहान, जितेंद्र, नरेश दासटा, राजीव, विनोद जिंटा, आकाश सैनी, प्रतीक शर्मा, चंद्रशेखर, चंद्रमोहन, राजकुमार, मनोज अधिकारी, फ्याज अहमद, सरिता चंदेल, जसवाल, पवन खिमटा, नरेंद्र पाल, जितेंद्र ठाकुर, सुमित, वरुण चंदेल, दीपक सुंदरियाल, युवा कांग्रेस और सेवादल, महिला कांग्रेस शिमला शहरी सहित शिमला ग्रामीण के पदाधिकारी शामिल हुए।