फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: राजनीतिक दलों के खर्च पर नजर रख रहा चुनाव आयोग

Wed, 23 Jan 2019 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के खर्च पर अभी से नजर रखी जा रही है। चुनाव संपन्न करवाने के लिए भारतीय चुनाव आयोग का शिमला स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तैयार हो गया है।

विज्ञापन


कार्यालय में चुनाव आयोग से समन्वय और चुनावी खर्च की निगरानी के लिए व्यय निगरानी प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। यह प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव व्यय से संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण देगा।

राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों का अनुश्रवण करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय भी करेगा। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनसे दूरभाष नंबर 0177-2621551 या उनके मोबाइल नंबर 94183-10010 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें