भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशी 9 से 14 मई के बीच नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शनिवार को शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कांगड़ा संसदीय सीट से प्रत्याशी डाॅ. राजीव भारद्वाज 10 मई, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर व शिमला से सुरेश कश्यप 13 मई और मंडी से प्रत्याशी कंगना रणौत 14 मई को नामांकन दाखिल करेंवी।
विधानसभा उपचुनाव के लिए लाहौल स्पीति से भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर 9 मई, बड़सर से आईडी लखनपाल, सुजानपुर से प्रत्याशी राजेंद्र राणा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो 10 मई, धर्मशाला से सुधीर शर्मा और गगरेट से चैतन्य शर्मा 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।
बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि बहुसंख्यकवाद नहीं चलने दिया जाएगा, इसका सीधा तात्पर्य है कि कांग्रेस हिंदुत्व को स्वीकार नहीं करेगी। संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में 50 से ज्यादा पन्ना प्रमुख कार्यक्रम हो चुके हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह भाजपा प्रत्याशियों को काला नाग, भेड़ बकरी, मेंढक की संज्ञा दे रहे हैं, जो उनकी विकृत मानसिकता को दिखाता है।