द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पधर में रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जयराम के पास प्रदेश का भला करने को न तजुर्बा है, न सामग्री।
कहा - मैं जयराम को पहाड़ी और मासूम आदमी सोचता था। इसलिए आज तक कोई टिप्पणी नहीं की। मुख्यमंत्री को नम्रता सीखनी चाहिए अन्यथा हमें भी जवाब देना आता है।