फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं: वीरभद्र

Wed, 01 May 2019 10:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरोह, पंचरुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांगड़ा दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने बुधवार को भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा-‘प्रदेश कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। सभी नेता एकजुट हैं। मेरे दिल में सभी के लिए स्नेह है। कांग्रेस को भाजपा से पहचान लेने की जरूरत नहीं है।’ वीरभद्र सिंह ने डरोह सामुदायिक भवन और पंचरुखी में काजल के पक्ष में जनसभाएं कीं। 

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। लोगों को दिन में सपने दिखाना भाजपा सरकार की पुरानी आदत है। जनता जयराम सरकार से ऊब गई है। कहा कि पार्टी हाई कमान ने पवन काजल को प्रत्याशी बनाया है और उनका समर्थन करना कांग्रेस के हर सिपाही का धर्म है। उधर, पंचरुखी में उन्होंने कहा कि हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस की ही विजय होगी।

प्रदेश में विकास कांग्रेस की ही देन है। भाजपा कांग्रेस की ओर से दिए गए संस्थानों के नाम बदल कर श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। पवन काजल ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी में माहिर है। उन्होंने कहा के भाजपा सांसद शांता कुमार के पांच वर्ष तक क्षेत्र में दर्शन नहीं हुए। भाजपा सांसद रेलवे ब्रॉडगेज, सीमेंट कारखाना, आलू चिप्स की फैक्टरी खोलने के नाम पर वोट लेते रहे। लेकिन, दिया कुछ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें