फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये देश को जुमलेबाजों से मुक्त करने का समय: वीरभद्र सिंह

Mon, 13 May 2019 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुन्नी (शिमला)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश को जुमलों और जुमलेबाजों से मुक्त करने का समय आ गया है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करना है। इसके लिए हमें अपने कोई भी मतभेद भुला कर पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी प्रत्याशी डॉ. धनीराम शांडिल को फर्स्ट क्लास में जिताना हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टिकट के लिए कई लोग आवेदन करते हैं, पर पार्टी हाईकमान हर पहलू पर विचार करने के बाद किसी एक को टिकट प्रदान करता है। जिसे टिकट मिला हो, उसके लिए हमें एकजुटता के साथ काम करना होता है। उन्होंने उन लोगों को भी आगे आने को कहा जो टिकट न मिलने की वजह से घर बैठ गए हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता से भाजपा परेशानी में है। आज सभी कांग्रेस के नेता एकजुट है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने इसी मनोबल के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान करते हुए कहा आज देश का लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने की जरूरत है। यह तभी संभब होगा जब हम अपने उम्मीदवार को जीता कर केंद्र में भेजेंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि शांडिल को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

डा. धनीराम शांडिल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि बड़े दुख की बात है कि भाजपा ने आज अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए सेना को भी अपना हथियार बना लिया है। सेना के पराक्रम को वह अपनी चुनावी जनसभाओं में ऐसे प्रचारित कर रही है कि मानो उन के शासन से पहले किसी ने भी देश की रक्षा नहीं की।

इससे पूर्व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज देश को ऐसी सरकार की आवश्कता है जो लोगों की भावनाओं की कदर करते हुए उन की आकांक्षाओं को पूरा करें। बेरोजगारी की समस्या के प्रति गंभीर हो। गरीबों के प्रति गंभीर हो। किसानों की समस्या को दूर करने के उपाय करें। यह सब कांग्रेस ही कर सकती है। देश ने भाजपा के जुमले भी देख लिए ओर जुमलेबाजी भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें