फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गोद लिए गांवों में धेले का काम नहीं कर पाए सांसद: चंदेल

Thu, 16 May 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रचार कमेटी के सहसंयोजक एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ताओं और अपनों की अनदेखी का परिणाम भुगतना होगा। सांसद की ओर से गोद लिए गांव अभी तक गोद से नहीं उतर पाए हैं।

विज्ञापन


चंदेल ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही हैं। सांसद अपने क्षेत्रों में विकास को लेकर कोई बात नहीं कर रहे। मोदी की पीठ पर सवार होकर चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। अनुराग ठाकुर ने ऊना के देहलां, हमीरपुर के अणु और बिलासपुर जिले के कोठी गांव को गोद लिया है।

इन गांवों के विकास के लिए बड़ी-बड़ी बातें और दावे करने वाले सांसद अपने कार्यकाल में एक धेले का काम तक नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लिए गए जनविरोधी निर्णयों के कारण बाबा रामदेव जैसे लोगों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन


पार्टी को खून पसीने से सींचने वाले वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया गया। जीएसटी और नोटबंदी ने हालात बद से बदतर कर दिए। महंगाई की मार से निजात दिलाने के लिए किए गए दावे और वायदे हवा हवाई साबित हुए।

राफेल डील पर दुनिया भर में किरकिरी हुई है। चंदेल ने कहा कि सांसद पांच साल में अपनी एक भी उपलब्धि बताएं। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल पर राजनीति करते रहे। तीन बार सांसद रहने पर भी आखिरकार रेल बिलासपुर क्यों नहीं पहुंच पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें