एआईसीसी महासचिव मोती लाल वोहरा की प्रदेश कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची से गायब पांच पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को की-कैंपेनर बनाकर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने संतुलन बनाने की कोशिश की है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने मंगलवार को जिन पांच पूर्व अध्यक्षों को की-कैंपेनर सूची में डाला है, उनमें विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार और सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल हैं। उनका कहना है कि ये पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार में जुटे हैं। इसे देखते हुए इन नेताओं को की-कैंपेनर बनाया गया है।