अभी तक सुक्खू दावा कर रहे थे कि वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में पूरे प्रदेश में प्रचार करेंगे। केंद्रीय स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, रजनी पाटिल, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, सुष्मिता देव, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक गहलोत, कमल नाथ, कैप्टन अमरिंदर, राज बब्बर, राजीव शुक्ला, हरीश रावत, गुरकीरत सिंह, सचिव पायलट, नवजोत सिद्धू और भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कुलदीप सिंह राठौर, वीरभद्र सिंह, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, आशा कुमारी, मुकेश अग्निहोत्री, सुखराम, प्रवीण डावर, जीएस बाली, रजनीश किमटा, जैनब चंदेल, हरीकृष्ण हिमराल, धर्मेंद्र, राकेश चौहान, चक्रवर्ती शर्मा, उदित राज, यशपाल तनाइक कैलाश पराशर और कंवर अजय बहादुर हैं।