फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता और धूमल को चुनाव प्रचार में अहम जिम्मेदारी

Sat, 20 Apr 2019 11:40 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल को चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बिलासपुर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अभी तक यह वरिष्ठ नेता अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में डटे हैं।

विज्ञापन


अब वह अन्य संसदीय क्षेत्रों में रैलियों और अन्य कार्यक्रमों में बतौर वक्ता शामिल होंगे। अगले महीने से इन नेताओं की प्रदेशभर में रैलियां कराई जाएगी। 
जब से लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित हुई है, तब से दोनों नेता अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में सभाएं और रैलियां कर रहे हैं। इसी तरह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में शांता कुमार ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था, ऐसे में भाजपा हाईकमान ने उनके करीबी व जयराम सरकार में खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर को भाजपा प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


शांता कुमार उन्हें बहुमत दिलाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। भाजपा हिमाचल चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत ने बताया कि शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल को चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें