पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर
- फोटो : अमर उजाला
मोदी को लेकर 7 दिसंबर, 2017 को दिए नीचे वाले बयान पर एक लेख में कायम रहने की बात पर सियासी घमासान के बाद अय्यर ने कहा कि उनके शब्द के साथ एक शब्द जोड़कर मीडिया में बार-बार दिखाया गया।
कोई झूठ बार-बार बोला जाए तो उसे सच समझा जाने लगता है। मीडिया ने मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा है। कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। मुझे एआईसीसी की ओर से किसी प्रकार का बयान मीडिया में देने से रोका गया हैै।
कांग्रेस ने मेरे बयान पर सफाई दे दी है। अब मुझे इस पर कोई सफाई नहीं देनी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शिमला स्थित पंजाब सरकार के सर्किट हाउस में पहले तो बात करने से साफ मना किया, लेकिन बाद में कहा कि मैं मीडिया के षड्यंत्र का शिकार हुआ हूं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर गुपचुप शिमला पहुंचे हैं। उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर है। एआईसीसी ने अय्यर को प्रेस में नहीं जाने के आदेश दिए हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर सोमवार रात को शिमला पहुंचे। अय्यर एक सरकारी सर्किट हाउस में ठहरे हैं। एआईसीसी की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल 20 नेताओं में मणिशंकर अय्यर का नाम नहीं है।
मालरोड पर घूमते मणिशंकर अय्यर
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को हेलीकॉप्टर से प्रचार के लिए लाया जा रहा है। उनके ठहरने की व्यवस्था भी पार्टी बढ़िया होटलों में कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेना चाह रहे हैं।
मीडिया को दूर रखने के लिए अय्यर दबाव भी बना रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इसलिए एआईसीसी ने अय्यर को मीडिया में कोई भी बयान न देने के आदेश दिए हैं।
पिछले दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस बुद्धिजीवी विभाग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के वर्ष 1984 के सिख दंगों को लेकर दिए बयान पर खासा विवाद हुआ है। पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस को अपना पक्ष रखने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी है।