फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र कर रहे भाजपा का काम आसान, सुखराम परिवार की नहीं मंडी में पैठ: सत्ती

Sat, 06 Apr 2019 08:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
सतपाल सत्ती
विज्ञापन

हॉट सीट मंडी में प्रदेश भाजपा सुखराम परिवार की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि भाजपा का मंत्री और विधायक होने के नाते अनिल शर्मा को प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन


लेकिन वह प्रचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बयानबाजी तक तो ठीक है। लेकिन अनिल शर्मा जिस दिन घर के बाहर अपने बेटे के लिए प्रचार करते दिखे तो वह मंत्री पद से निष्कासित होंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे भी वीरभद्र सिंह भाजपा का काम आसान कर रहे हैं।

सुखराम परिवार की मंडी में पैठ खत्म हो चुकी है। उधर, भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा भाजपा के प्रचार के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से भी अनिल शर्मा ने दूरी बनाए रखी। यहां तक कि भाजपा प्रत्याशी के किसी भी प्रचार अभियान का वह अब तक हिस्सा नहीं बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें