हिमाचल के चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 32547 मतदाताओं में इस बार नोटा का बटन दबाया। इन मतदाताओं में 45 में से कोई भी पसंद नहीं आया। मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 17 प्रत्याशी हैं, लेकिन 5182 मतदाताओं की पसंद नोटा बना। सबसे ज्यादा नोटा कांगड़ा में 11,195 लोगों ने चुना। दूसरे नंबर पर शिमला में 8305 और हमीरपुर में 7865 ने नोटा को चुना।