माना जा रहा था कि आयोग के इस रुख के बाद सत्ती पर कड़ी कार्रवाई होना तय है। हालांकि, अब शुक्रवार को सत्ती पर आयोग फैसला ले सकता है। उधर, कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से मुलाकात कर सत्ती पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं ने सीईओ से कसुम्पटी स्थित कार्यालय जाकर मांगपत्र सौंपा। सुक्खू ने कहा कि सत्ती ने सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ही बयानबाजी नहीं की, बल्कि राधा स्वामी सत्संग के अनुयायियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।