फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर दुष्कर्म मामला: रामलाल ठाकुर बोले- मैं चुनाव लड़ूं या मुद्दों को उठाऊं

Wed, 08 May 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
ramlal thakur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गृह जिला बिलासपुर में नाबालिग से हुए दुष्कर्म और ज्वालामुखी में एक 19 वर्षीय युवती की लाश मिलने के मुद्दों पर पूछे गए सवाल को रामलाल ठाकुर ने संवेदनहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूं या इन मुद्दों को उठाऊं।

विज्ञापन


हालांकि बाद में राम लाल ठाकुर ने कहा कि शिमला में हुए दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप अपना विरोध दर्ज करवाया था। राम लाल ठाकुर बुधवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

राम लाल ठाकुर के इस बयान की हर जगह निंदा हो रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस तरह के बयान उनकी महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा इस तरह कांग्रेस नेताओं के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है। अनिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन को आदेश दिए हैं 

विज्ञापन

हमीरपुर में विकास की गंगा सूख चुकी है : रामलाल

 कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने कहा कि निवर्तमान भाजपा सांसद संसदीय क्षेत्र में विकास की जिस गंगा की बहने की बातें करते हैं, वह वर्तमान में सूख चुकी है। अनुराग ठाकुर इस बार जीत का चौका नहीं, बल्कि कैच आउट होंगे।

हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राम लाल ठाकुर ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर हर साल करोड़ों रुपये की सांसद निधि का हिसाब सार्वजनिक करें। उन्होंने कहां-कहां सांसद निधि दी और क्या-क्या काम किए, जानकारी दें।

 उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना संकल्प जारी किया है, लेकिन वर्तमान में इस पर कोई भाजपा नेता बोलने और चर्चा करने को तैयार नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जब सत्ता में थे तो उन्होंने प्रदेशभर में अवैध कब्जों को नियमित करने के नाम पर पहले लोगों से आवेदन मंगवाए।
 
बाद में उन आवेदनों के आधार पर अवैध कब्जों की मिसलें बना दीं। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही 70 फीसदी अवैध कब्जों के मामलों को वापस लेकर गरीब परिवारों को राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा कि अब धूमल सठिया गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें