फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: रामलाल ठाकुर का ऊना से बिलासपुर तक होगा रोड शो

Sat, 06 Apr 2019 08:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर आठ अप्रैल को रोड शो से चुनावी शंखनाद करेंगे। पार्टी ने बाकायदा इसका रूट चार्ट भी जारी कर दिया है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने बताया कि रामलाल ठाकुर का कार्यक्रम सोमवार आठ अप्रैल से शुरू होगा।

विज्ञापन


वह मैहतपुर से सुबह 10.25 बजे, 11.25 बजे ऊना, 12 बजे कोटला, 12.30 बजे थाना कलां, 1.15 बंगाणा, 1.30 बजे लठियाणी, बडसर 2.15 गलू , 2.45 बजे मैहरे, 3.30 बजे तलाई, 4.15 बजे बरठीं , 5 बजे शाम झंडूता रोड शो करेंगे। 

 कौशल ने कहा कि रामलाल ठाकुर सीधे ऊना आएंगे। जहां से रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रामलाल ठाकुर विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने सभी तैयारियां पूर्ण कर रखी हैं।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं है। कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री एम्स को लेकर लड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों का मोह सांसद अनुराग ठाकुर से उठ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें