फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी शेख चिल्ली जैसी बातें करते हैं: राज बब्बर

Tue, 14 May 2019 09:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (शिमला)
विज्ञापन
अभिनेता राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बॉलीवुड के अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी शेख चिल्ली जैसी बातें करते हैं। मोदी सेना में कई लोग ऐसे भक्त हैं, जो उनकी बातों में हां से हां मिलाते हैं, जैसे शेख चिल्ली की बातें सुनने के लिए पेड़ के नीचे लोग बैठे होते थे।

विज्ञापन


राज बब्बर मंगलवार को ठियोग में कांग्रेस की रैली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेड़ के नीचे बैठकर शेख चिल्ली बातें करता था और लोग उनके इर्द-गिर्द बैठकर बातें सुनते थे। शेख चिल्ली लंबी-लंबी फेंकता था।

कहता था कि कसम खाकर कहता हूं। किसकी कसम यह कभी नहीं बताता था। पीएम नरेंद्र मोदी की बातें भी ऐसी ही हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के अपराधियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


हमले में प्रयोग आरडीएक्स कहीं से तो आया होगा, सरकार उन तक नहीं पहुंच पाई। इस मामले की कोई जांच नहीं की गई। कम से कम श्रीलंका जैसे छोटे देश से सबक ले लेना चाहिए, जिसने हमले के पांच दिन में ही अपराधी पकड़ लिए हैं। मोदी सेना के नाम पर भी राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन

मोदी सरकार ने सेब पर आयात शुल्क के नाम पर ठगे प्रदेश के बागवान 

रैली में राज बब्बर सहित अन्य कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नरेंद्र मोदी पर हिमाचल के किसानों बागवानों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने हिमाचल के बागवानों को विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हिमाचल का सेब कारोबार खतरे में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी केंद्र सरकार को पांच साल में सबसे विफल सरकार बताया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी वादे लोगों से किए थे, उसमें से एक भी पूरा नहीं हो पाया और अब किसी भी मुद्दे पर बात करने को मोदी सरकार तैयार नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, पूर्व सीपीएस रोहित ठाकुर, कुसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक रोहडू  मोहनलाल बरागटा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें