फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की ऊना रैली के लिए भीड़ जुटाने में लगे पार्टी नेता

Wed, 08 May 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 10 मई की ऊना रैली में भीड़ जुटाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए नेता पूरी ताकत से भीड़ जुटाने की कवायद में लगे हैं। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर हेलीकॉप्टर से ऊना रवाना हुए। वे रैली स्थल का जायजा लेंगे। पार्टी नेताओं को भीड़ जुटाने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के  तहत तीनों जिलों के विस क्षेत्रों से जीते विधायकों और कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़े प्रत्याशियों को दो-दो हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों को भी 500 से हजार लोगों को रैली में लाने के लिए कहा गया है।

माना जा रहा है कि राहुल की रैली तक प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ऊना में डेरा जमाएंगे। आसपास के क्षेत्रों में पार्टी प्रचार भी करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर हैं। राहुल गांधी ने अनुराग को निशाने पर रखा है। यही कारण है कि राहुल गांधी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रैली कर अनुराग को घेरने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें