फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में बैग ले जाने पर रहेगी पाबंदी, पड्डल में करेंगे तीसरी रैली

Wed, 08 May 2019 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम शुक्रवार करीब 12 बजे पहुंचेंगे। रैली में संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता और लोग जुटेंगे।

विज्ञापन


रैली स्थल की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी ऋग्वेद और एसपी गुरदेव शर्मा ने मैदान का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से हर चुनौती के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। रैली स्थल तक कोई भी बैग ले जाने की पाबंदी रहेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पीएम का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा ट्रैफिक प्लान, नहीं मुड़ेगा वाहन

पुलिस ने शहर का यातायात व्यवस्थित करने को प्लान बनाया है। एसपी ने बताया कि कुल्लू और जोगिंद्रनगर की तरफ से आने वाले वाहन बैहना रोड और फोरलेन पर पार्क होंगे। सुंदरनगर और बल्ह की ओर से आने वाले वाहनों को विक्टोरिया पुल के पास बने मैदान में खड़ा किया जाएगा।

छोटे वाहन होमगार्ड, टूरिज्म के खुले स्थानों पर पार्क किए जाएंगे। रैली वाहनों को रास्तों में मुड़ने की अनुमति नहीं होगी। कार्यकर्ताओं को उतारकर वाहन पार्किंग स्थल रवाना होंगे।

35 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद
भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप के लिए प्रधानमंत्री मोदी की रैली अहम मानी जा रही है। सीएम खुद बंदोबस्त की कमान संभाले हुए हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सभी विधायकों को भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है। रैली में करीब 35 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। 

पड्डल में तीसरी रैली करेंगे मोदी 
नरेंद्र मोदी पड्डल मैदान में तीसरी जनसभा करेंगे। एक जनसभा वह प्रधानमंत्री बनने से पहले कर चुके हैं। दूसरी जनसभा उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद की थी और तीसरी जनसभा वह 10 को करेंगे। पड्डल मैदान में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के अलावा अटल बिहारी बाजपेयी भी रैलियां कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें