फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: मंडी में बतौर पीएम दूसरी रैली करेंगे नरेंद्र मोदी

Fri, 10 May 2019 10:12 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पड्डल मैदान में दूसरी रैली संबोधित करेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में हिमाचल में प्रधानमंत्री की यह पहली रैली है। सीएम जयराम ठाकुर का गृह संसदीय क्षेत्र होने के चलते इस रैली को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


सीएम खुद पूरी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। एसपीजी ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला हुआ है। इसके अलावा 1000 पुलिस जवान और 24 पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। भाजपा पदाधिकारियों का दावा है कि रैली में 40 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

2014 लोकसभा चुनावों के दौरान मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि वह हिमाचल प्रदेश और मंडी के ऋणी हैं। यहां के चप्पे-चप्पे से परिचित हैं। उन्हें मंडी की सेपू बड़ी और यहां की मंडयाली धाम बहुत पसंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें यहां आने का मौका मिले तो वह जरूर सेपू बड़ी और मंडयाली धाम का मजा लेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि व्यस्तता की वजह से वह इस बार लंच नहीं कर पाएंगे।

उधर, आईजी मध्य क्षेत्र एन वेणुगोपाल पुलिस अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। रैली स्थल की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। प्रशासन की ओर से चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी मंडी ऋग्वेद व एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मैदान का निरीक्षण करके सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। रैली स्थल तक बैग आदि ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें