ददाहू के कपड़ा व्यवसायी ने जैकेट के इस स्टॉक को दिल्ली से विशेष तौर पर मंगवाया है। चुनाव सिर पर होने के कारण कार्यकर्ता इस जैकेट को पहनकर अपनी शान भी दिखा रहे हैं। हालांकि, ददाहू बाजार में कांग्रेस व भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले थैले भी पांच से दस रुपये में बिक रहे हैं। लेकिन, जैकेट का अंदाज कुछ अलग ही है।
सर्वप्रथम इस जैकेट को दुकानदार से भाजपा मंडल रेणुका के उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने खरीदा। उसके बाद अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी जैकेट खरीदने की ओर आकर्षित हुए। मनोज अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से यह जैकेटें मंगवाई थीं। लगभग सारी जैकेटें बिक गई हैं। इसका और स्टॉक मंगवाया गया है।