प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा पीडीपी का गठबंधन ‘महामिलावट’ था और इसलिए लंबे समय तक नहीं चल पाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश मिला था। हमने ज्यादा सीटें जीती थीं, लेकिन सरकार बनाने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने कहा, भाजपा ने कहा था कि हम ‘पानी और तेल की तरह हैं’, लेकिन उस वक्त गठबंधन जरूरी था। मैं इस तथ्य से सहमत हूं कि ऐसा महामिलावट टिकाऊ नहीं होता, फिर भी वक्त की जरूरत के कारण हम आगे बढ़े।
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में कुछ नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी को सही ठहराते हुए कहा कि ये कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई। किसी राजनीतिक बदले की भावना के कारण ऐसा नहीं किया गया।