फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में कांग्रेस दफ्तर के सामने लगा ‘मैं भी चौकीदार’ का होर्डिंग

Fri, 29 Mar 2019 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला के ठीक सामने ‘मैं भी चौकीदार’ का होर्डिंग लग गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर और कमल के फूल के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ लिखा है।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय के सामने यह होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। यह स्थान ऐसा है, जहां पैदल चलने और वाहनों की आवाजाही करने वालों की नजर इस होर्डिंग पर पड़ रही है। यही नहीं, कार्यालय आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी यह होर्डिंग चिढ़ा रहा है। 

भाजपा शहरी निकायों से अनुमति लेने और राशि जमा करने के बाद इन साइटों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगा रही है। कांग्रेस पार्टी यह देख रही है कि होर्डिंग लगाने के लिए भाजपा ने अनुमति ले रखी है या नहीं। शिमला शहर में कई स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए ‘मैं भी चौकीदार’ के होर्डिंग आयोग में शिकायत के बाद हटाए भी गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग लगाने की जुटाई जा रही जानकारी

कांग्रेस कार्यालय शिमला - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने अपना होर्डिंग लगाया है। इस होर्डिंग को लगाने के लिए भाजपा ने अनुमति ली है या नहीं, कांग्रेस इसकी जानकारी जुटा रही है। अगर बिना अनुमति होर्डिंग लगा होगा तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। - नरेश चौहान, मुख्य प्रवक्ता, हिमाचल कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी में सहन करने की क्षमता होनी चाहिए। जहां होर्डिंग लगाए हैं, उनकी जगह चयनित की गई है। इसका भुगतान किया गया है। तभी होर्डिंग लगाया है। - गणेश दत्त, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें