फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग से एम्स को मिला एनओसी: जेपी नड्डा

Tue, 14 May 2019 06:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बिलासपुर में बनने वाले एम्स को वन विभाग से भी एनओसी मिल चुका है। अब एम्म के कार्य में कोई बाधा नहीं रही है। एम्स का कार्य तेजी से किया जाएगा। इसे वर्ष 2021 में बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बिलासपुर दौरे के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान एम्स के लिए भूमि न देने से इसके निर्माण कार्य में देरी हुई।

कांग्रेस ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में भी हमेशा बाधा खड़ी की। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने इसकी कक्षाएं भी कांगड़ा में शुरू कीं।
विज्ञापन


उन्होंने हाइड्रो कॉलेज बिलासपुर में लाने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है।

उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा को 2014 के मुकाबले अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जातिवाद से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास के लिए कार्य किया है। उनके साथ विधायक सुभाष ठाकुर, आशीष ढिल्लों और स्वदेश ठाकुर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें