फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग राहुल गांधी के चुनाव प्रचार पर तुरंत रोक लगाए: जयराम

Wed, 17 Apr 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री को ‘चोर’ कह कर चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। वे सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करके प्रधानमंत्री पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

विज्ञापन


यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। जयराम ठाकुर ने कहा कि खुद हजारों करोड़ के घोटालों के आरोपी राहुल गांधी जमानत पर छूट कर लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं।

देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री को चोर कहना भारत की 130 करोड़ जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि अपने अपशब्दों की विश्वसनीयता बनाने के लिए राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के नाम का दुरूपयोग करने का दुस्साहस भी किया है।
विज्ञापन


जबकि भाजपा की अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अदालत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ न तो कोई टिप्पणी की है और न ही उन्हें चोर कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को अदालत की अवमानना का नोटिस भी जारी किया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, उनकी मां एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के बड़े-बड़े राष्ट्रीय नेता गंभीर घोटालों में जमानत पर छूटे हुए हैं। ऐसे दागदार नेताओं को बेदाग प्रधानमंत्री को चोर कहने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें