फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: मंडी सीट पर रूठों को मनाने के लिए भाजपा की मुहिम तेज

Thu, 04 Apr 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
रूप सिंह ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मंडी सीट पर रूठों को मनाने की मुहिम तेज हो गई है। अभी तक प्रचार में नहीं उतरे घर बैठे पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर को मनाने बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर चले गए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद या उनके मंत्री मंडी सीट के अन्य रूठों को मनाने पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप सिंह ठाकुर तीन बार मंत्री रह चुके हैं। पिछले दो चुनाव में उनके लगातार टिकट कटे हैं। रूप सिंह आठ बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह छह बार विधायक रह चुके हैं। वह मंडी सीट पर लोकसभा चुनाव के प्रचार में अभी तक नहीं उतरे हैं। पिछले दिनों बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर उनके घर गए और उनको प्रचार में आने के लिए मनाया।

विज्ञापन

रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी चुनाव प्रचार में उतरने को जल्दी है। उनके गिले-शिकवे यहां वालों से हो सकते हैं, मगर मोदी और शाह उन्हें जानते हैं। वह उनके लिए प्रचार करेंगे। वह इतना जरूर बताना चाहते हैं जो लोग इस गलतफहमी में हैं कि छोटी-मोटी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, वे इसे छोड़ दें।

थोड़े से वोटों से भी फर्क पड़ता है। अभी भी उनके घर रोजाना तीस से चालीस लोग आते हैं। रूप सिंह बोले कि महेंद्र सिंह उनके घर आए थे और उनको स्थिति स्पष्ट कर दी गई है कि वह प्रचार में जरूर आएंगे। वहीं मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी कहा कि वह रूप सिंह ठाकुर के घर गए थे। वह उनके पुराने परिचित हैं। उनके साथ काम किया है। वह प्रचार में जरूर आएंगे। अभी समय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें