रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी चुनाव प्रचार में उतरने को जल्दी है। उनके गिले-शिकवे यहां वालों से हो सकते हैं, मगर मोदी और शाह उन्हें जानते हैं। वह उनके लिए प्रचार करेंगे। वह इतना जरूर बताना चाहते हैं जो लोग इस गलतफहमी में हैं कि छोटी-मोटी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, वे इसे छोड़ दें।
थोड़े से वोटों से भी फर्क पड़ता है। अभी भी उनके घर रोजाना तीस से चालीस लोग आते हैं। रूप सिंह बोले कि महेंद्र सिंह उनके घर आए थे और उनको स्थिति स्पष्ट कर दी गई है कि वह प्रचार में जरूर आएंगे। वहीं मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी कहा कि वह रूप सिंह ठाकुर के घर गए थे। वह उनके पुराने परिचित हैं। उनके साथ काम किया है। वह प्रचार में जरूर आएंगे। अभी समय है।