भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में कई और बडे़ नेताओं की भी रैलियां तय की जाएंगी। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी स्टार प्रचारक हैं, मगर वह हिमाचल में प्रचार के लिए वक्त नहीं दे पाएंगे।
उन्होंने कह दिया है कि वह केवल वोटिंग वाले दिन ही हिमाचल आ पाएंगे। 19 मई को ही यूपी की भी 14 सीटों के लिए मतदान है, इसलिए उत्तर प्रदेश का प्रभारी होने के नाते नड्डा वहां व्यस्त हैं।